राजमहल कवर्धा में परंपरागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गौरी-गौरा पर्व
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था एवं परंपराओं का प्रतीक गौरी-गौरा पर्व राजमहल कवर्धा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजा योगेश्वर राज सिंह जी , पूर्व विधायक कवर्धा एवं युवराज मैकलेश्वर राज सिंह जी ने नगरवासियों एवं जिलेवासियों के साथ मिलकर इस पारंपरिक पर्व में सहभागिता निभाई।
गौरी-गौरा पर्व के अवसर पर नगर की विभिन्न समितियों एवं गौरी-गौरा समितियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरी-गौरा की प्रतिमा को राजमहल लाया गया।
राजमहल पहुंचने पर राजा योगेश्वर राज सिंह जी एवं युवराज मैकलेश्वर राज सिंह जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गौरी-गौरा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने शहर, जिले एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर राजमहल में पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। नगर की विभिन्न समितियों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया। सदियों से चली आ रही इस सांस्कृतिक परंपरा को सभी ने मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
पूजा-अर्चना के पश्चात निर्धारित परंपरा एवं विधि-विधान के अनुसार गौरी-गौरा का विसर्जन बड़े मंदिर में संपन्न हुआ।
राजा योगेश्वर राज सिंह जी एवं युवराज मैकलेश्वर राज सिंह जी ने इस अवसर पर नगरवासियों एवं जिलेवासियों के साथ पर्व मनाते हुए छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।
गौरी-गौरा पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। राजमहल कवर्धा में इस पर्व का आयोजन इसी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की एक गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.