राजनांदगांव
डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही।
नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू गोड़ के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 74 बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. राजकुमार उर्फ पप्पू गोड़, पिता मनीराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी राका, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-11-2026 को तबीयत खराब होने के कारण सामुदायिक भवन से निकलकर अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान राका के बजरंग चौक के पास आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू गोड़, पिता मनीराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी राका ने पीड़िता को अकेले जाते देखकर अश्लील बातें करते हुए कहा कि तू माल है, तुझे पटाना है, अपना नंबर दे। आरोपी की बातों से डरकर पीड़िता वहां से वापस आ गई। कुछ समय बाद पीड़िता ने अपनी मां को अस्पताल चलने के लिए कहा। जब पीड़िता अपनी मां के साथ अस्पताल जाने के लिए निकली, तभी आरोपी पप्पू गोड़ वहां आया और पीड़िता का हाथ पकड़कर मरोड़ने लगा। यह देखकर पीड़िता की मां ने उसका हाथ छुड़ाया, तब आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 650/2026, धारा 296, 351(3), 74 बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थिया के साथ घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू गोड़, पिता मनीराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी राका, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.