सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
दीपावली पर पिथौरा में छाई सुआ नृत्य की धूम, गांव-गांव से आए बच्चे बिखेर रहे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा
पिथौरा: दीपावली के शुभ अवसर पर पिथौरा शहर में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। गांव-गांव से बच्चे सुआ नृत्य करने के लिए पिथौरा शहर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम सांभर के बच्चों ने सुंदर सुआ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सांभर गांव के ये नन्हें कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर दुकान-दुकान और घर-घर जाकर सुआ नृत्य कर रहे हैं। उनके मधुर गीत और सुंदर नृत्य को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं और बच्चों को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दे रहे हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और आपाधापी में जहां लोग अपनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं, वहीं इन्हीं बच्चों ने छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को संभाल कर रखा है। ये बच्चे समय निकालकर छत्तीसगढ़ की इस अमूल्य धरोहर को संजोकर रखने का काम कर रहे हैं।
सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की पहचान है। दीपावली के समय सुआ नृत्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सांभर के प्यारे बच्चों ने इस परंपरा को जीवित रखकर यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के हाथों में सुरक्षित है।
शहरवासियों ने बच्चों की इस प्रस्तुति की खूब सराहना की और कहा कि ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति हमेशा जीवित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.