Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 6, 2026

नाचा कनाडा ने उत्साहपूर्वक मनाया दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह

 नाचा कनाडा ने उत्साहपूर्वक मनाया दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


ब्रैम्पटन (कनाडा) -  नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) कनाडा द्वारा दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन ब्रैम्पटन , ओंटारियो में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति , परंपराओं और सामुदायिक एकता का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अंताक्षरी , कराओके गायन , बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ , मनोरंजक खेल , लकी ड्रॉ एवं स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहा। बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर 01 नवंबर 2000 को गठित छत्तीसगढ़ राज्य की 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुये प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , परंपराओं और पहचान को सहेजने का संकल्प लिया गया। नाचा कनाडा के प्रतिनिधि पंकज अग्रवाल ने कहा कि समुदाय का निर्माण केवल व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया से जुड़े रहने तक सीमित नहीं है , बल्कि एक-दूसरे से मिलना , आपसी संबंधों को मजबूत करना और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़वासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नाचा कनाडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी परिवारों , स्वयंसेवकों एवं समुदाय के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


नाचा के बारे में - 


नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) उत्तरी अमेरिका में निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के लोगों को एकजुट करने , प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये समर्पित संगठन है। नाचा कनाडा विभिन्न सांस्कृतिक , सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के माध्यम से प्रवासी छत्तीसगढ़ी समुदाय को जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad