Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 6, 2026

बाउंड ओवर उल्लंघन करने का आरोपी जेल दाखिल छग में दुर्ग पुलिस की पहली कार्यवाही

 बाउंड ओवर उल्लंघन करने का आरोपी जेल दाखिल 


छग में दुर्ग पुलिस की पहली कार्यवाही


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत बाउंड ओवर किये जाने के बावजूद उसका उल्लंघन कर पुनः आपत्तिजनक गतिविधि करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। बाउंड ओवर के उल्लंघन पर की गई यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्यवाही है।

                                           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम समोदा निवासी प्रार्थी जितेंद्र देशमुख द्वारा अरुण गौतम के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि आरोपी द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है। शिकायत एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर थाना पुलगांव में आरोपी अरुण गौतम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 950/26 धारा 296 बीएनएस एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद पुनः आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किये जाने पर पुलिस द्वारा बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई। बाउंड ओवर जप्त किये जाने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग के न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के विवेचना अधिकारी एवं कार्यवाही में संलग्न पुलिस स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


अरुण गौतम निवासी ग्राम - समोदा , थाना - पुलगांव , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)। आरोपी ग्राम समोदा का सरपंच भी है ।


जप्त सामाग्री -


घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन।


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ करें। किसी भी व्यक्ति अथवा अधिकारी के संबंध में आपत्तिजनक अथवा कानून का उल्लंघन करने वाली सामाग्री पोस्ट करने से बचें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत कराये गये बाउंड ओवर की शर्तों का पालन करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad