Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 14, 2026

बासिनझोरी से केजेदाह तक 3.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रही पक्की सड़क वनांचल के गांवों तक पहुंच रही विकास की सड़क 1500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा वनांचल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर, 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा निर्माण उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से वनांचल क्षेत्रों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता बारिश में कीचड़ और खराब रास्तों से मिलेगी मुक्ति, अब सालभर सुगम होगा आवागमन

 बासिनझोरी से केजेदाह तक 3.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रही पक्की सड़क



वनांचल के गांवों तक पहुंच रही विकास की सड़क


1500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा


वनांचल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर, 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा निर्माण


उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से वनांचल क्षेत्रों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता


 बारिश में कीचड़ और खराब रास्तों से मिलेगी मुक्ति, अब सालभर सुगम होगा आवागमन


कवर्धा, 13 नवंबर 2026। बारिश होते ही कीचड़ से पट जाने वाला कच्चा रास्ता अब वनांचल के ग्रामीणों की परेशानी नहीं बनेगा। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बासिनझोरी से केजेदाह तक 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 2.7 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 1500 से अधिक ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण राहत लेकर आया है।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सड़कों का निर्माण केवल आवागमन का साधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन में सुविधा, विकास और नई संभावनाओं के द्वार खोलने का माध्यम भी बन रहा है।

किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा


सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार और धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और व्यापारियों को सामान के परिवहन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीणों को अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी आसान होगा।


ग्रामीणों ने जताया आभार, वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर


ग्राम बासिनझोरी और आसपास के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे रास्ते के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी हो रही थी। विशेषकर बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता था। पक्की सड़क बनने से यह समस्या दूर होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।


सड़क से वनांचल के गांवों का बढ़ेगा जुड़ाव


बासिनझोरी से केजेदाह तक सड़क निर्माण से वनांचल क्षेत्र के गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। बेहतर आवागमन से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। यह सड़क 1500 से अधिक ग्रामीणों के लिए विकास और सुविधा का नया रास्ता खोलेगी।


बरसात में कीचड़ और खराब रास्तों से मिलेगी राहत


ग्रामीणों ने बताया कि पहले कच्चे रास्ते पर बारिश के दौरान कीचड़ जमा हो जाता था, जिससे दोपहिया वाहनों से आवागमन करना भी मुश्किल होता था। जरूरी कामों से गांव से बाहर जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पक्की सड़क बनने से बारिश के मौसम में भी आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण आसानी से मुख्य मार्ग तक पहुंच सकेंगे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad