Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 2, 2026

खुरसुला में नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, शराब-गांजा और जुआ-सट्टा बंद कराने सड़क पर उतरीं महिलाएं

 खुरसुला में नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, शराब-गांजा और जुआ-सट्टा बंद कराने सड़क पर उतरीं महिलाएं



बिलाईगढ़ - सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरसुला में अवैध शराब बिक्री, गांजा बिक्री और जुआ-सट्टा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गांव में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने एकजुट होकर जागरूकता रैली निकाली और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।



दरअसल, ग्राम खुरसुला की महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब और गांजे की बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। इन गतिविधियों का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव गांव के युवाओं पर पड़ रहा है। महिलाएं बताती हैं कि नशे की लत के कारण युवा ही नहीं, बल्कि बड़े-बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। नशे के चलते गांव में आए दिन गाली-गलौज, विवाद, मारपीट और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे गांव का सामाजिक माहौल लगातार खराब होता जा रहा है।


महिलाओं का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर उनके द्वारा कई बार शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब बेचने वालों और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। नतीजतन, गांव में अवैध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।


इसी समस्या से परेशान होकर अब गांव की महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बड़ी संख्या में एकजुट होकर महिलाओं और ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालते हुए नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली के माध्यम से लोगों को शराब, गांजा, जुआ और सट्टा जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा जुआ-सट्टा के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।


महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब गांव में नशे का कारोबार और युवाओं का भविष्य बर्बाद होते हुए बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।


फिलहाल, ग्राम खुरसुला की महिलाओं की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस आवाज पर शासन-प्रशासन कितनी गंभीरता दिखाता है और गांव को नशा, जुआ एवं सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।


प्रतिक्रिया - प्रकाश राठौर थाना प्रभारी बिलाईगढ़ 


 बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है खुरसुला में कार्रवाई हुई है कि नहीं देखना पड़ेगा मैं अभी नया आया हूं जहां-जहां शिकायत मिल रही है वहां वहां पर कार्यवाही किया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad