Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 4, 2026

लइका चिन्हारी ऐप से होगी शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की पहचान, संकुल समन्वयकों को दिया गया प्रशिक्षण

 लइका चिन्हारी ऐप से होगी शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की पहचान, संकुल समन्वयकों को दिया गया प्रशिक्षण


खैरागढ़। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं दिव्यांग बच्चों की पहचान और सर्वेक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लइका चिन्हारी मोबाइल ऐप के माध्यम से एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड खैरागढ़ एवं छुईखदान के संकुल समन्वयकों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी केसीजी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन के मार्गदर्शन तथा एपीसी जिला केसीजी श्री आत्माराम साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में विकासखंड खैरागढ़ एवं छुईखदान में नव नियुक्त संकुल समन्वयकों का जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन द्वारा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि संकुल समन्वयक शिक्षा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी एवं विद्यालय तथा विभाग के बीच सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उनकी भूमिका केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों को प्रेरित करना, उनका मार्गदर्शन करना, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संकुल समन्वयकों से पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने एमबीयू (MBU), नियद नेल्लानार सहित शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन में संकुल समन्वयकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया।

लइका चिन्हारी ऐप के प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर से प्रशिक्षित संकुल समन्वयक श्री नोहर राम देशमुख, संकुल समन्वयक बफरा, विकासखंड खैरागढ़ एवं श्री जी.आर. टण्डन, संकुल समन्वयक घिरघोली, विकासखंड छुईखदान द्वारा दोनों विकासखंडों के संकुल समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लइका चिन्हारी ऐप की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाते हुए डिजिटल पंजीयन, सर्वेक्षण, बच्चों की पहचान, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सटीक पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सर्वेक्षण कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा चिन्हांकन से छूटने न पाए। सभी संकुल समन्वयकों से अपने-अपने संकुल क्षेत्र में इस कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से पूर्ण करने की अपेक्षा की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से संकुल समन्वयकों को डिजिटल तकनीक के उपयोग के साथ शिक्षा के सार्वभौमीकरण, समावेशी शिक्षा एवं प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

यह समाचार श्री जी.आर. टण्डन, संकुल समन्वयक घिरघोली, विकासखंड छुईखदान द्वारा प्रेषित है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad