Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 4, 2026

आबकारी टीम से मारपीट करने के दो महिला आरोपी जेल दाखिल

 आबकारी टीम से मारपीट करने के दो महिला आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - अवैध महुआ शराब की जब्ती के दौरान शासकीय कार्य में उत्पन्न कर आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के दो महिला आरोपियों को थाना उरगा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 02 नवम्बर को आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दशरथभाठा (बैगचुलभाठा) , पंचायत पताढी निवासी जीवन उरांव द्वारा अपने घर एवं बाड़ी में बिक्री हेतु भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम शासकीय वर्दी में गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तथा विधिवत तलाशी लेने पर जीवन उरांव के कब्जे से कुल 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुये जीवन उरांव को अपने साथ ले जाने की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी सरस्वती उरांव एवं रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव द्वारा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की गई। दोनों महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी तथा प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक शुभांगी तिवारी एवं आरक्षक रोचक देवांगन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्रित करने एवं आबकारी टीम को घेरने का प्रयास भी किया गया। आबकारी विभाग की लिखित रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 608/2026 धारा 221 , 132 , 121, 296 , 351(2) , 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही  की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दोनों आरोपी महिलाओं को थाना उरगा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


बुन्दकुंवर उरांव पति राजाराम उरांव उम्र 45 वर्ष निवासी -  दशरथभाठा पताढी , थाना - उरगा , जिला - कोरबा (छत्तीसगढ़) और सरस्वती उरांव पति जीवन उरांव उम्र 25 वर्ष निवासी - दशरथभाठा (बैगचुलभाठा) , पंचायत -  पताढी , थाना -  उरगा , जिला -  कोरबा। मूल निवासी – गुच्चकुलिया , थाना - जैजैपुर , जिला - सक्ती (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad