Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 4, 2026

NMDC L1-L2 भर्ती पर विधायक की पहल, मुख्यमंत्री ने स्टील मंत्री से चर्चा कर जल्द प्रक्रिया शुरू कराने का दिया भरोसा

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल ब्यूरो

             दंतेवाड़ा


दिनांक : 03 नवंबर 2026

स्थान : बचेली, जिला दंतेवाड़ा



 NMDC L1-L2 भर्ती पर विधायक की पहल, मुख्यमंत्री ने स्टील मंत्री से चर्चा कर जल्द प्रक्रिया शुरू कराने का दिया भरोसा



दंतेवाड़ा जिले के बचेली मे NMDC भर्ती पर मुख्यमंत्री तक पहुंची युवाओं की आवाज, विधायक चैतराम अटामी की पहल पर जल्द कार्रवाई के संकेत


बचेली। एनएमडीसी की L1-L2 भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गई है। विधायक चैतराम अटामी की पहल पर रायपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। 




विधायक के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री से चर्चा कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही है।


विधायक चैतराम अटामी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष एनएमडीसी में लंबे समय से लंबित L1-L2 भर्ती का मुद्दा उठाया। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द अवसर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से बात कर भर्ती प्रक्रिया जल्द निकालने और मामले में आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री इस विषय पर जल्द पहल करने के इच्छुक हैं।


विधायक की इस पहल से लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं में उम्मीद जगी है। बस्तर के खनिज संसाधनों से देश के विकास में बड़ा योगदान दिया जा रहा है, ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार का लाभ मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने युवाओं की मांग मजबूती से रखी।


इधर, सरपंच करण तामो ने कहा कि यदि आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं आंदोलन से जुड़े सोमरू कड़ती ने बताया कि सांसद की ओर से आश्वासन मिला है कि आगामी सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाया जाएगा। मंत्री ने भी दिल्ली जाकर केंद्रीय इस्पात मंत्री से चर्चा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई चर्चा की जानकारी युवाओं को दे दी गई है। अब युवा आपस में विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय करेंगे।


युवाओं का कहना है कि शीतकालीन सत्र में मंत्री द्वारा इस मुद्दे को इस्पात मंत्रालय के समक्ष उठाए जाने की बात कही गई है। इसी दौरान आगे की स्थिति और संभावित तारीख को लेकर स्पष्टता आने की उम्मीद है। यदि इसके बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा।


गौरतलब है कि L1-L2 भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लंबित होने के कारण युवाओं में नाराजगी है। 14 प्रभावित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद 12 अक्टूबर से बचेली स्थित एनएमडीसी चेकपोस्ट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। आंदोलनकारियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, युवाओं को प्राथमिकता मिले और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति के बजाय बेरोजगार युवाओं को अवसर दिया जाए।


फिलहाल मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने और केंद्रीय इस्पात मंत्री से चर्चा के आश्वासन के बाद युवाओं की नजर अब आगामी कार्रवाई पर टिकी है। विधायक की पहल से इस लंबे समय से लंबित मुद्दे को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad