बीजापुर जिला स्तरीय राज्य उत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशबंत सिंह साहेब ।
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले मे आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब मंत्री के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पूर्व स्मरण करते हुए प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।
कार्य क्रम के दौरान गुरु खुवंत सिंह साहेब ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गई प्रदर्शनी स्टाइलों का अवलोकन किया। विभागीय योजनाओं , विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित हित ग्राहियों को आवश्यक उपकरण एवं दस्तावेज वितरित कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश समिति सदस्य श्री निवास मुदलियार, भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग,जिला महामंत्री श्री संजय लुंकड जी, श्री फूलचंद गागड़ा जी, जिला पंचायत श्रीमति जानकी कोरसा सहित भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारी ,जन प्रतिनिधि, एवं कार्य कर्ता शामिल रहे।
कार्य क्रम में विभिन विभागों के अधिकारी , कर्मचारी , एवं अतिथि गण, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही
राज्य उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण मै सम्पन्न रहा ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.