मोटर साइकिल लूट करने के चार आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - गतवा फाटक कोटा के पास आंख में मिर्ची डालकर मोटर साइकिल लूट करने वाले तीन आरोपियों को थाना कोटा पुलिस ने चंद घंटों में ही विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने अरविन्द तिवारी को बताया चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में गत दिवस 11 नवम्बर को प्रार्थी शिवम कुमार ध्रुव पिता नरपत सिंह ध्रुव निवासी ग्राम - खुरदुर , जिला - बिलासपुर ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 नवम्बर को अपने दोस्त के घर ग्राम दवनपुर लक्ष्मी विसर्जन देखने अपने मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10 सी सी 2726 में गया था। जहां से वापस आते समय रेलवे गतवा फाटक कोटा के पास अज्ञात तीन - चार लोग प्रार्थी को रुकवा कर अपने मोटर साइकिल से अलग हो जाओ बोलकर प्रार्थी की आँख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू दिखाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी के ओप्पो कंपनी का मोबाइल , प्रार्थी के मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10 सी सी 2726 एवं नकदी 1000 रुपये कुल जुमला 80000 रुपये को लूट कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर धारा126(2) , 296 , 351(3) , 308(4) , 309(4) , 310(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी कैलाश एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 नग मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10सी सी 2726 , 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू को विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोटा पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी कैलाश को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल तथा अन्य तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू , कमल नारायण शर्मा , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक धर्मेंद्र साहू , सुनील पटेल , दीप सिंह कंवर और विनोद यादव का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
कैलाश उर्फ बिल्लू पिता रामलाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी - वार्ड क्रमांक 01 पड़ाव पारा कोटा , थाना - कोटा , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़) एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.