Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 14, 2026

मारपीट / विवाद करने वाले आरोपी पर थाना झलमला पुलिस ने किया कार्यवाही। थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया सलाखों के भीतर

 थाना- झलमला जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


मारपीट / विवाद करने वाले आरोपी पर थाना झलमला पुलिस ने किया कार्यवाही।



थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


 

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी झलमला निरीक्षक श्री जे.एल. सांडिल्य के नेतृत्व में थाना झलमला पुलिस द्वारा ग्राम सोनवाही निवासी लल्लू मरकाम (26 वर्ष) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।


*घटना एवं पुलिस कार्यवाही –* दिनांक- 09.11.2026 को अनावेदक लल्लू मरकाम शराब के नशे में फगनू धुर्वे के घर में जबरन घुसकर उनके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर नाले में गिरा दिया था। रिपोर्ट पर थाना झलमला में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 296, 115(2), 332(ग) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


दिनांक- 12.11.2026 को अनावेदक पुनः प्रार्थी के घर के सामने पहुंचकर थाने में रिपोर्ट करने की बात पर गाली-गलौज एवं विवाद करने लगा। पुलिस एवं ग्रामीणों की समझाइश के बावजूद मारपीट पर आमादा होने तथा शांति भंग कर संज्ञेय अपराध घटित करने की आशंका पर उसे धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।


*---*


*लंबित गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, दो वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किए गए प्रस्तुत।*


कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में वारंटों की तामीली हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में—


चौकी पोड़ी: गिरफ्तारी वारंटी राजेश अनंत, निवासी पोड़ी, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


थाना सिटी कोतवाली: स्थाई वारंटी श्यामचरण, निवासी जिला के.सी.जी. को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लगातार कार्यवाही जारी है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad