Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 14, 2026

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।

 पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।



चोरी सहित विभिन्न अपराधों की समीक्षा कर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।


कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव चौकी पोडी पहुंचे।


इस दौरान चौकी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से चौकी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों एवं अपराधों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी में लंबित समस्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने कहा गया। इस दौरान चोरी के प्रकरणों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आरोपियों की पतासाजी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनका त्वरित एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने कहा गया।


इस दौरान चौकी में संधारित आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया गया तथा चौकी भवन एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया।


पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने, आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत सक्रिय रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad