तीन दिवसीय दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव का सफलतापूर्वक समापन
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- राजधानी के समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुद्रा उत्सव को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला।
प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर दुर्लभ एवं ऐतिहासिक मुद्राओं का अवलोकन किया।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विश्व का सबसे छोटा सिक्का, भारत में जारी दस हजार रुपये का नोट, लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन सिक्के, आकर्षक फैंसी नोटों के साथ एक रुपये के विशेष नोट भी प्रदर्शित किए गए। इन दुर्लभ और ऐतिहासिक मुद्राओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में मुद्रा संग्रहकर्ताओं, इतिहास प्रेमियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
लाहोटी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्राचीन मुद्राओं, भारतीय मुद्रा के इतिहास तथा मुद्रा संग्रह की कला से परिचित कराना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.