Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 15, 2026

हिमपात के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

 हिमपात के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बद्रीनाथ धाम - परंपरा का परिपालन करते हुये उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज अपने पंच दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास के क्रम में आज भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। आज शुभ मुहूर्त में ज्योतिर्मठ से प्रस्थान करने के पश्चात महाराजश्री ने मार्ग में स्थित तीर्थों के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने हनुमान चट्टी में श्री हनुमानजी महाराज के दर्शन किये और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत दोपहर लगभग दो बजे शंकराचार्यजी महाराज टैक्सी स्टैंड स्थित बद्रीनाथ धाम शंकराचार्य मठ पहुंचे। धाम में प्रातःकाल से ही हो रहे हिमपात के बीच महाराजश्री के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मठ पहुंचने पर भक्तों ने शंकराचार्यजी महाराज की चरण पादुकाओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती , स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि , श्रीमहंत सहजानन्द ब्रह्मचारी , तीर्थानन्द ब्रह्मचारी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे और सभी ने महाराजश्री से आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूज्य शंकराचार्यजी महाराज आज रात्रि विश्राम बद्रीनाथ धाम स्थित शंकराचार्य मठ में करेंगे। वहीं दूसरे दिन सोमवार को मार्गशीर्ष मास के प्रारंभ होते ही पूज्यपाद शंकराचार्य भगवान बद्रीविशाल धाम/मन्दिर में विधि-विधान से विशेष पूजन करेंगे , जिसके पश्चात समयानुसार भगवान बद्रीविशाल के कपाट बंद (मंगलम्) होने के क्रम संपादित किये जायेंगे। उक्त जानकारी शंकराचार्यजी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad