भारत साहू गुंडरदेही
ग्राम परसदा (ड) में अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद, पुलिस की समझाइश के बाद निजी जमीन पर दफनाने को हुए राजी
गुंडरदेही। थाना गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम परसदा (ड) में 15 नवंबर 2026 को अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार, श्रीमती चुनिया बाई साहू, पति नेमन साहू, उम्र लगभग 55 वर्ष का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।
मृतका के अंतिम संस्कार को लेकर ईसाई समुदाय के लोग हिंदू समाज के श्मशान घाट में शव दफनाने पर अड़े हुए थे। वहीं ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में विभिन्न हिंदू संगठन के लिए काम कर रहे पदाधिकारी कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद ईसाई समुदाय के लोग हिंदू समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की मांग छोड़कर अपनी निजी जमीन पर मृतका को दफनाने के लिए राजी हो गए। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.