बिलाईगढ़ की वर्षों पुरानी मांग पूरी, अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट का शुभारंभ
लिंक कोर्ट शुरू होने से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, सारंगढ़ जाने की परेशानी होगी कम; समय और धन की होगी बचत
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों की सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय सारंगढ़ जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
अब तक बिलाईगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों की पेशी और सुनवाई के लिए सारंगढ़ जाना पड़ता था। दूरी, आवागमन के सीमित साधनों और आर्थिक परेशानियों के चलते किसानों एवं आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब बिलाईगढ़ में ही अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की सुविधा मिलने से स्थानीय स्तर पर मामलों की सुनवाई हो सकेगी। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
मुख्यमंत्री एवं राजा साहब के प्रति जताया आभार
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्रवासियों, अधिवक्ता संघ एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, बिलाईगढ़ की इस मांग को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उसे मूर्त रूप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिलाईगढ़ रियासत के राजा साहब श्री ओंकारेश्वर शरण सिंह के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
शुभारंभ अवसर पर जुटे जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अधिवक्तागण
शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, तहसीलदार श्रीमती नीलिमा अग्रवाल, नायब तहसीलदार श्री देवराज सिदार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री वेदराम जांगड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री त्रिलोक देवांगन, व्यापारी संघ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन, श्री प्रभाकर कर्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लकेश्वर देवांगन, पार्षद श्री उमाशंकर देवांगन एवं श्री सुनील शर्मा सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ की ओर से अध्यक्ष श्री आशीष भट्ट, सचिव श्री यज्ञ सिंह, संरक्षक श्री गोपाल दुबे, उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण जायसवाल, सहसचिव श्री महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री सुनील देवांगन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामनारायण भट्ट, सोनू अग्रवाल, सुश्री उषा किरण मिश्रा, श्री आर.एस. साहू, श्री रेशम कैवर्त, श्री जवाहर पड़वार, श्री मनोज साहू, श्री गोपाल राकेश, श्री हेमंत राकेश, श्री मनोहर जाटवर, श्री प्रभु जाटवर सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विकास एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की शुरुआत को बिलाईगढ़ क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि इस सुविधा से प्रशासन आम जनता के और करीब पहुंचेगा तथा ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में सुनवाई का लाभ मिल सकेगा।
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से बिलाईगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के निराकरण में सुविधा मिलेगी और आम जनता को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
सी एन आई न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ से अखिलेश नागेश्वर की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.