होटल आदित्य में बत्तीसी न्योता (भात) समारोह का आयोजन, बहन सुनीता ने मायके पक्ष को दिया विवाह का निमंत्रण
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -हिंदू विवाह परंपराओं में अनेक रस्मों और रीति-रिवाजों का विशेष महत्व है। इन्हीं परंपराओं में बत्तीसी न्योता (भात) की रस्म भी महत्वपूर्ण मानी जाती है,
जिसमें बहन अपने मायके पक्ष के परिजनों को विवाह समारोह में ससम्मान आमंत्रित करती है।
इसी परंपरा के अनुरूप सौ. कां. सुनीता (इलू) द्वारा अपने ज्येष्ठ सुपुत्र आदर्श के आगामी 26 नवंबर को होने वाले विवाह के उपलक्ष्य में बत्तीसी न्योता समारोह का आयोजन होटल आदित्य परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मायके एवं ससुराल पक्ष के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बहन सुनीता ने अपने भाइयों, भाभियों एवं भतीजों सहित इष्टजनों को सपरिवार विवाह समारोह में शामिल होने का स्नेहिल निमंत्रण दिया। पारिवारिक आत्मीयता, प्रेम और उत्साह के बीच संपन्न इस आयोजन में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विवाह समारोह को सफल एवं यादगार बनाने की शुभकामनाएं दीं।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.