Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 12, 2026

गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही ग्राम नाथू नवागांव में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

 राजनांदगांव


गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही



 ग्राम नाथू नवागांव में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। 

 संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष की गई पेश।



नाम आरोपी (अनावेदकगण)- 

(01) निकेश्वर वर्मा पिता मन्नु लाल वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम नाथुनवागांव

(02) प्रहलाद वर्मा पिता राकेश लाल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नाथुनवागांव

(03) दुलार वर्मा पिता प्रभात वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नाथुनवागांव पुलिस चौकी तुमड़ीबोढ़ जिला राजनांदगांव

(04) गोविंद वर्मा पिता स्व. जगत राम वर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन भानुपरी (मुसरा)थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव



पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में दीपावली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 11.11.2026 को ग्राम नाथू नवागांव में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान ग्राम के दो व्यक्तियों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां अनावेदकगण शिकायत करने वालों से विवाद करने लगे तथा आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस स्टाफ एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा समझाइश देने के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। मौके पर संज्ञेय अपराध घटित होने एवं गांव में लोक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा अनावेदकगण को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदकों के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया।



उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र.आर. लोकनाथ वर्मा, आर. लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad