सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा क्रिकेट अकादमी की आवश्यक बैठक संपन्न, आगामी क्रिकेट मैच को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
पिथौरा: पिथौरा क्रिकेट अकादमी की आवश्यक बैठक रेस्ट हाउस, पिथौरा में संपन्न हुई। बैठक में आगामी क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मैच की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं खिलाड़ियों की सहभागिता को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि आगामी क्रिकेट मैच को भव्य एवं सफल बनाना है, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों के चयन, अतिथियों के स्वागत और दर्शकों की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई।
अकादमी के पदाधिकारियों ने कहा कि पिथौरा में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जाएंगे। इस बैठक में पिथौरा क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष दुलीकेशन मनमीत छाबड़ा दुर्गेश सोनी सुनील यादव आकाश अग्रवाल गोविंद शर्मा अविनाश मित्तल डोलामणि रमेश श्रीवास्तव योगेश पटेल पोलेश मिश्रा व अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.