भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- दीपावली पर्व के समापन के बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों, भाभियों एवं भतीजों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता जोशी, आरती, पूजा, , प्रीति, कंचन एवं प्रियांशी ,पीहू ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने भाइयों के माथे पर
तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना की।
पर्व के दौरान परिवारजनों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम,
अपनत्व और पारिवारिक एकता की भावना को और मजबूत किया।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.