Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 16, 2026

सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग आदिवासी समाज के तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में होगा तीन चरणों में बड़ा आंदोलन


सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग

आदिवासी समाज के तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में होगा तीन चरणों में बड़ा आंदोलन




विभाग के नाम परिवर्तन, समान नागरिक संहिता (UCC) और आरक्षण के मुद्दे पर संभाग स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, जिला स्तर से लेकर विधानसभा घेराव तक होगा आंदोलन।


आज दिनांक 15 नवंबर 2026 बस्तर संभाग में आदिवासी समाज से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने व्यापक आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जगदलपुर स्थित कोया कुटमा भवन में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम परिवर्तन, 




समान नागरिक संहिता (UCC) तथा आदिवासी आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों के सामाजिक पदाधिकारी, कर्मचारी, युवा प्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। बैठक में आदिवासी समाज की सामाजिक पहचान, पारंपरिक व्यवस्था, रूढ़ि-रीति-रिवाज, सांस्कृतिक विरासत एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर एकजुटता के साथ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

तीन प्रमुख मुद्दों पर जताई गई चिंता

1. आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम परिवर्तन: बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के विषय पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने विभाग के नाम परिवर्तन से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर अपनी चिंता और विचार व्यक्त किए।

2. समान नागरिक संहिता (UCC): दूसरे प्रमुख मुद्दे के रूप में समान नागरिक संहिता पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने आदिवासी समुदाय की पारंपरिक रूढ़ियों, रीति-रिवाजों, विवाह एवं सामाजिक व्यवस्थाओं तथा संविधान में प्रदत्त विशेष अधिकारों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर अपनी बात रखी।

3. आदिवासी आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकार: तीसरे प्रमुख मुद्दे के रूप में आदिवासी समाज के आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

तीन चरणों में होगा बड़ा आंदोलन, विधानसभा घेराव की तैयारी

बैठक में इन तीनों प्रमुख मुद्दों को लेकर बस्तर संभाग के सातों जिलों में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। आंदोलन को तीन चरणों में संचालित करने की रणनीति पर चर्चा हुई, जिसकी शुरुआत जिला स्तर से की जाएगी। इसके बाद आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए विधानसभा घेराव तक ले जाने की तैयारी की जाएगी।

इस दौरान विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष समाज की मांगों को रखने तथा ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन और घेराव कर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, बलिदान एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। उपस्थित समाज प्रमुखों एवं युवाओं ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad