Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 16, 2026

पवनी में जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ

 पवनी में जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ



बिलाईगढ़ - जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से विधिवत शुरू हो गया है। जिले के सभी 95 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 




खरीदी के पहले दिन कई केंद्रों में पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। वहीं नगर पंचायत पवनी में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ।



धान खरीदी शुरू होने के साथ ही उपार्जन केंद्रों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई धान की फसल लेकर खरीदी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। लंबे समय से धान खरीदी का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब अपनी उपज बेचने की खुशी दिखाई दे रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान तौलने एवं खरीदी से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी की शुरुआत की बधाई दी वही नगर पंचायत पवनी के पार्षद करन साहू ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत से ही खेतों में खुशहाली आती है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और धान बेचने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धान खरीदी की यह व्यवस्था किसानों के परिश्रम का सम्मान है।


इधर कलेक्टर ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा खरीदी कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


जिले में 95 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल गया है। अब प्रशासन के सामने खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और किसानों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, धान खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी लोकनाथ साहू, पार्षद करन साहू, कमलेश साहू, अरुण साहू, गणेश साहू, रामकृष्ण साहू, राजेश चौहान, नंदलाल साहू, रामगोपाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि राजीव लोचन साहू, अमित साहू, पिंटू साहू सीएमओ माजिद खान, खरीदी केंद्र प्रभारी रामेश्वर साहू, विशेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad