भिलाई दुर्ग।
पाँच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में दिनांक 29/10/2026 से 02/11/ 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Disaster Preparedness and Management) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन, आपदा से पूर्व तैयारी, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। यह प्रशिक्षण हमारे ज्ञान, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।
इस सफल एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण के आयोजन हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के समस्त पदाधिकारियों एवं सम्माननीय शिविर संचालक श्रीमती जेरमिना एक्का सहायक शिविर संचालक श्री फणेन्द्र लोधी एवं श्रीमती जलवती साहू
तथा सभी आयोजकों का हृदय से आभार एवं साधुवाद तथा साहेब बंदगी साहेब ।
विशेष रूप से सभी प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान, समर्पण एवं सरल शिक्षण शैली से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान किया।
साथ ही इस प्रशिक्षण में सहभागी सभी स्काउट्स एवं गाइड्स साथियों का भी धन्यवाद, जिनके सहयोग, अनुशासन, उत्साह एवं आपसी सहभागिता ने इस प्रशिक्षण को यादगार बनाया।
यह प्रशिक्षण केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज एवं मानवता की सेवा के लिए स्वयं को तैयार करने की एक महत्वपूर्ण सीख है।
हम सभी स्पेशल कोर्स (DISASTER PREPAREDNESS AND MANAGEMENT) के प्रतिभागी संकल्प लेते हैं कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर समाज, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।
अंत में,डिसास्टर स्पेशल कोर्स के सभी प्रतिभागियों एवं श्री दुर्गेश कुमार साहू ,श्री गौतम तिर्की ,सुश्री सुनीता चौहान ,जिला संघ सक्ती की ओर से इस अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण के सफल आयोजन से जुड़े सभी महानुभावों का पुनः हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.