सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708764
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया दीपावली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं को दिया उपहार
बसना / पिथौरा: बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को अपना परिवार मानते हुए भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया।
छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए यह दीपावली मिलन कार्यक्रम करवाया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी कार्यकर्ताओं को उपहार भी वितरित किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनका सम्मान सर्वोपरि है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.