भटगांव में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर लगाए वोट चोरी के आरोप, जन-जन तक पहुंचाएंगे मताधिकार की सुरक्षा का संदेश
बिलाईगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में भटगांव मंडल अध्यक्ष रामा हिरवानी एवं मंडल सह-प्रभारी दयाल कोसले के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’
अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में इंदुभूषण पड़वार उपस्थित रहे।
जनचौपाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामा हिरवानी, लता जाटवर, रामसाय बघेल, जागेश्वर लहरे एवं राजकुमार जांगड़े सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम प्रभारी इंदुभूषण पड़वार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा सरकार की सत्ता में बने रहने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। गत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस मुद्दे को लेकर तथ्यों और दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखी गई थी।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के माध्यम से जनप्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर इस अभियान को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन मुद्दों के खिलाफ जनता को जागरूक और संगठित होना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेमीचंद केशरवानी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेमीचंद केशरवानी, रामसाय बघेल, राजकुमार जांगड़े, जागेश्वर लहरे, लता जाटवर, अप्पू नवरंग, कांग्रेस पार्षद रेनू सोनी, दुर्गेश्वरी हिरवानी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेश्वरी साहू, चंद्रशेखर हिरवानी, राजकुमार सोनवानी, मनोज टंडन, पूर्व एल्डरमैन सुधराम यादव, डॉ. धरम आदित्य, विनोद रात्रे, राहुल साहू, दिलीप रात्रे, असरद खान, जलील बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.