Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 20, 2026

सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के एक महिला सहित तीन आरोपियों को थाना पाटन पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 17 नवम्बर को प्रार्थिया कल्याणी देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी - मकान नंबर 82 , दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी , बिजली ऑफिस के पीछे पाटन , जिला -  दुर्ग द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके घर के कमरे में रखी पुरानी पेटी का ताला एवं कुंदा टूटा हुआ था। पेटी में रखे उनके , उनकी बहन एवं माता के पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम गायब थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 379/2026 , धारा 305(क) , 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। प्राप्त जानकारी एवं संदेह के आधार पर प्रार्थिया के घर नियमित रूप से आने-जाने वाली पड़ोसी ज्योतिका सिंह से पूछताछ की गई। पूछताछ में ज्योतिका सिंह द्वारा अपने परिचित लव कुमार साहू के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करना बताया गया। आरोपिया द्वारा चोरी किये गये कुछ जेवरात ज्वेलर्स दुकान में बेचकर नगदी प्राप्त करना तथा प्राप्त रकम एवं जेवरात अपने पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया एवं परिचित लव कुमार साहू को देना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात , नगदी रकम , मोबाइल फोन एवं दोपहिया वाहन बरामद किये गये। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पाटन पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू टीम एवं थाना पाटन की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण , संदिग्धों की पहचान , पूछताछ एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिये समन्वित प्रयास किये गये।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


ज्योतिका सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी -  ग्राम गोडपेण्ड्री , थाना - उतई , वर्तमान पता -  दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी , बिजली ऑफिस के पीछे पाटन , मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम -  गोडपेण्ड्री , थाना -  उतई , वर्तमान पता -  दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी , बिजली ऑफिस के पीछे पाटन और लव कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी -  वार्ड क्रमांक 03 , दाउबाड़ा नंदिनी अहिवारा , थाना - नंदिनी , जिला -  दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 


जप्त सामाग्री - 


आरोपिया ज्योतिका सिंह से  - एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-DG-0724 कीमत 60,000 रूपये , वनप्लस मोबाइल फोन कीमत 25,000 रूपये , सोने के झुमके की 01 जोड़ी कीमत 118000 रूपये , सोने की ईयरिंग की 01 जोड़ी कीमत 29,800 रूपये , सोने के गेहूं दाना 04 नग एवं 01 लॉकेट कीमत 11680 , सोने के गोला दाना 06 नग कीमत 18320 , सोने के टॉप्स की 01 जोड़ी कीमत 19,800 रूपये और नगदी रकम 13000 रूपये सहित कुल कीमत 295600 रूपये।


आरोपी मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया से - 


सोल्ड मोटरसाइकिल कीमत 65,000 रूपये , रेडमी मोबाइल फोन कीमत 10,000 रूपये , चांदी की चेन कीमत 8,500 रूपये , नगदी रकम 6,000 रूपये सहित कुल कीमत 89500 रूपये।


आरोपी लव कुमार साहू से - 


सोने के टॉप्स की 01 जोड़ी कीमत 19,800 रूपये , वनप्लस मोबाइल फोन कीमत 30000 रुपये , चांदी का ब्रेसलेट कीमत 9860 रूपये , चांदी के लॉकेट 02 नग कीमत 600 रूपये और नगदी रकम 7000 रूपये सहित कुल कीमत 67260 रुपये। 


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। घर में आने-जाने वाले व्यक्तियों के प्रति सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। चोरी की संपत्ति खरीदने-बेचने एवं अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad