Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 4, 2026

दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक

 राजनंदगांव 


दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक 



Visible Policing, Field Policing एवं Preventive Policing पर विशेष जोर, बाजारों में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बनाई गई विस्तृत कार्ययोजना


राजनांदगांव। आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।


 बैठक में त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विजिबल पुलिसिंग, फील्ड पुलिसिंग एवं प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की उपस्थिति केवल प्रमुख चौराहों एवं निर्धारित ड्यूटी स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहें। सभी थाना प्रभारी स्वयं मैदानी स्तर पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करें तथा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाए रखें।


बाजारों में यातायात एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान


दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था, नो-पार्किंग जोन, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन एवं पैदल आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।


प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पीक आवर्स के दौरान अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र/हेल्प डेस्क अथवा अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए, जिससे नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।


रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर विशेष निगरानी


त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर सिविल टीम तथा संबंधित थाना टीमों द्वारा विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत नजर रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।


व्यापारियों के साथ समन्वय एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम


सराफा व्यापारियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें त्योहारों के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी, उठाईगिरी, पॉकेटमारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।


व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए व्यापारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।


कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी एवं त्वरित रिस्पॉन्स


प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों की कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग टीमों एवं थाना प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था


पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली एवं मड़ई-मेला सहित आगामी पारंपरिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।


अवैध गतिविधियों एवं अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


इसके अतिरिक्त आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकने के लिए प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।


बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील रहे, वहीं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए।


पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षित वातावरण, सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिक निर्भय होकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad