युवा ही विकसित भारत की असली ताकत - पद्मश्री शमशाद बेगम
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बालोद - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मेरा युवा भारत (MY BHARAT) के अंतर्गत आज सामुदायिक भवन , गुंडरदेही में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का जिला स्तरीय भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत बालोद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जिला बालोद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सुबह दस बजे से ही जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से आये 100 से अधिक युवाओं का पंजीयन शुरू हो गया था। पूरे सामुदायिक भवन को तिरंगे , MY Bharat और NSS के बैनरों से सजाया गया था। युवाओं में संसद जैसा माहौल देखकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष यूथ पार्लियामेंट का मुख्य विषय "एक राष्ट्र - एक चुनाव : बेहतर शासन , मजबूत लोकतंत्र , समृद्ध भारत " रहा। युवाओं ने इस विषय पर पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने तर्क रखे। युवाओं ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश के करोड़ों रुपये बचेंगे , बार-बार आदर्श आचार संहिता से विकास कार्य नहीं रुकेंगे और देश तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ेगा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित शमशाद बेगम रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा ही विकसित भारत की असली ताकत हैं। जब युवा संसद में बोलते हैं , तो देश का भविष्य बोलता है। 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' से देश का समय और धन दोनों बचेगा। आज के 100 से अधिक युवाओं को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक विकसित बनकर रहेगा। उन्होंने बालोद जिले के युवाओं , विशेषकर बेटियों की भागीदारी की सराहना की और नशामुक्ति , शिक्षा और समाज सेवा का संदेश दिया। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रमोद जैन (अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही) , पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष जनपद पंचायत) , ठाकुर राम चंद्राकर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष) , विजय सोनकर (उपाध्यक्ष नगर पंचायत) , गुलशन साहू (सभापति एवं अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बालोद) , कुलदीप साहू (मंडल अध्यक्ष ओटेबंद) एवं नीतीश राजा सोनकर (अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल गुंडरदेही) ने भी युवाओं को संबोधित किया और उनके विचारों की सराहना की।
जिले के तीन होनहार राज्य स्तर के लिये चयनित -
आज के कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिये किया गया। ये तीनों होनहार युवा अब रायपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित युवाओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से लीना साहू , गजेंद्र कौशल , रोशन साहू एवं उनकी पूरी NSS टीम का अहम योगदान रहा। वहीं मेरा युवा भारत (MY BHARAT) की ओर से जिला युवा अधिकारी क्षितिज गुप्ता के मार्गदर्शन में ढाल सिंह साहू , बालोद जिले के MYV यामिनी कौमार्या , टेकराम पटेल एवं कमलेश वासनिक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन MYV द्वारा किया गया और अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। "जय हिंद - जय भारत" व "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.