सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
विद्यालय परिवार खुटेरी के द्वारा बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया
आज 14नवम्बर 2026 शनिवार को प्रातःकालीन बेला में विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विविध आयोजन किए गए। बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए सभी बच्चों से कुछ-न-कुछ गीत, कविता और अनमोल वचन बुलवाए गए। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें चोटी बनाना, मेंहदी, रंगोली, दीए सजाना और गुब्बारे के खेल ने सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पालक महेश ध्रुव ने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्राम प्रमुख दशरथ साहू ने बच्चों को सीख दी कि आज के बच्चे ही कल के भारत के भविष्य हैं, इसलिए खेलकूद के साथ-साथ अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें। रामेश्वर ध्रुव ने बच्चों का तिलक-वंदन कर आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन डोलामणी साहू, प्रधान पाठक (प्राथमिक) ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का समन्वय शिक्षकगण कुमुदिनी बरिहा, अभिनंदन नाग, अनिता बरिहा, प्रभाकिरण ध्रुव और भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रभारी प्रधान पाठक पालेश्वर पटेल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं। भोजन, खीर-प्रसाद और चॉकलेट वितरण के साथ सभा संपन्न हुई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.