Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 14, 2026

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में पेंशनरों की परेशानी दूर करने संचालक पेंशन से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल बैंक KYC अद्यतन होने के बावजूद CPPC द्वारा अलग से आधार लिंकिंग की मांग पर जताई चिंता, संचालक ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश

 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में पेंशनरों की परेशानी दूर करने संचालक पेंशन से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल


बैंक KYC अद्यतन होने के बावजूद CPPC द्वारा अलग से आधार लिंकिंग की मांग पर जताई चिंता, संचालक ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश

सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने 13 नवंबर को संध्या 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि छत्तीसगढ़, इफ़्फत आरा से भेंट कर प्रदेश के पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया तथा इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।


महासंघ ने बताया कि पेंशनरों के बैंक खातों में बैंकिंग नियमानुसार KYC / e-KYC अद्यतन होने के बावजूद बैंकों के सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर (CPPC) द्वारा पेंशन पोर्टल पर पृथक से आधार लिंकिंग की मांग की जा रही है। इसके कारण अनेक पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने एवं पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी ध्यान आकृष्ट कराया कि आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होने के बावजूद कई पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक जमा एवं स्वीकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में बैंक खाते की KYC / e-KYC अद्यतन होने पर उसे पेंशन पोर्टल में मान्य किए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि पेंशनरों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें।


प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पेंशन पोर्टल एवं बैंकों के CPPC के बीच समन्वय स्थापित कर एक सरल एवं एकीकृत व्यवस्था बनाई जाए तथा प्रदेश के सभी बैंकों के CPPC को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।


इस पर संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि इफ़्फत आरा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पेंशन संचालनालय के अधिकारियों से चर्चा की तथा पेंशनरों की परेशानी का तत्काल समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री द्वय अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी तथा रायपुर जिला अध्यक्ष आर.जी. बोहरे शामिल थे।


उक्त जानकारी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad