भारत साहू गुंडरदेही
सेवा सहकारी समिति गुंडरदेही में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, पूजा-अर्चना कर शुरू हुई खरीदी
गुंडरदेही। आज सेवा सहकारी समिति गुंडरदेही में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर अन्नदाता किसानों से धान खरीदी कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री नरेश यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन एवं सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री कोमल सोनकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा श्री जीतू गुप्ता, सौरभ चोपड़ा, शंकर यादव, खुटेरी सरपंच श्रीमती नमिता साहू सहित सेवा सहकारी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों की मेहनत, परिश्रम और समर्पण को नमन करते हुए धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं। धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।
किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली ही प्रदेश के विकास का आधार है। किसान समृद्ध होंगे, तभी प्रदेश समृद्ध होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.