श्री कृष्ण गौशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव
गौसेवा के संकल्प से गूंजा परिसर, गौसेवकों का सम्मान और अतिथियों ने दिया निरंतर सहयोग का आश्वासन
गुंडरदेही। श्री कृष्ण गौशाला समिति, गुंडरदेही द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन गौशाला परिसर बघमरा में अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, भगवताचार्यों एवं गौभक्तों की अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, श्री राजेंद्र राय, श्री त्रिवेंद्र शेखर जी, देवी टावरी, ज्वाइंट कमिश्नर सहकारिता विभाग रायपुर, श्री विजय शर्मा, श्री गौतम चंद जी चोरड़िया, श्रीमती पूजा त्रिपाठी, नगर पंचायत सीएमओ श्री ठाकुर जी सहित अनेक अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी भगवताचार्यों पीटी दिनेश जी, आकाश जी, भूपेंद्र जी एवं मुकेश जी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने गौसेवा को केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित गौभक्तों में विशेष उत्साह एवं सेवा भावना का संचार किया।
सभी अतिथियों ने गौशाला में गौमाता की सेवा की तथा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मंच से अतिथियों ने गौसेवा के महत्व पर अपने विचार रखे और श्री कृष्ण गौशाला के सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग देने की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर बाबा जी द्वारा गौ सम्मान अभियान के उद्देश्य, महत्व एवं गौमाता के प्रति समाज की जिम्मेदारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर पूरी गौशाला को फूलों एवं आकर्षक रंगोली से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर अत्यंत सुंदर एवं भक्तिमय दिखाई दे रहा था। गौशाला में निष्ठापूर्वक सेवा करने वाले ग्वालों का भी सम्मान किया गया। समिति ने उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
श्री कृष्ण गौशाला समिति के सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समर्पण से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री केशव साहू ने किया।
समिति ने सभी अतिथियों, भगवताचार्यों, नगरवासियों, दानदाताओं एवं गौभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि पूरे नगर की सामूहिक जिम्मेदारी है। घायल, बीमार, वृद्ध एवं बेसहारा गौमाताओं को आश्रय देकर उनकी निरंतर सेवा करना समिति का मुख्य उद्देश्य है।
गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, आध्यात्मिक विचारों, गौसेवा, सम्मान और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.