सरगुजा - अंबिकापुर छत्तीसगढ़
कबरा हाथी के आतंक से मिली निजात, 17 लोगों की जान लेने वाले हाथी का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
सरगुजा संभाग में दहशत का पर्याय बने कबरा हाथी का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने पांच से छह दिनों तक लगातार अभियान चलाया।
लगभग 17 लोगों की जान ले चुका था कबरा हाथी, जिसके आतंक से ग्रामीणों में लंबे समय से भय का माहौल बना हुआ था।
उदयपुर ब्लॉक के रामगढ़ जंगल में आज रेस्क्यू अभियान को सफलता मिली, वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।
ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें सीसीएफ वन्यजीव डॉ. प्रणय मिश्रा, डीएफओ सूरजपुर विपुल अग्रवाल एवं डीएफओ सरगुजा लोकनाथ पटेल की अहम भूमिका रही।
डिप्टी डायरेक्टर एलिफेंट रिजर्व सौरभ सिंह ठाकुर सहित प्रशिक्षु IFS कुणाल मिश्रा और विभिन्न वन मंडलों के एसडीओ एवं रेंजरों ने अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पांच-छह दिनों तक वन विभाग की विशेष टीम लगातार जंगल में डटी रही, जिसमें वनपाल, वनरक्षक एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाई।
ड्रोन के माध्यम से हाथी की लगातार निगरानी की गई, जिसमें ऋतिक सोनी, राजाराम यादव, इंद्र प्रसाद पिपला, बसंत राम एवं आर्मो कुमार की टीम सक्रिय रही।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से अभियान सफल हुआ, जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थान: उदयपुर ब्लॉक, रामगढ़ जंगल, सरगुजा संभाग।
सी एन आई न्यूज के लिये नसीब खान की रिपोर्ट।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.