कुष्मांड अक्षय आंवला नवमी आज- महिलाओं ने आंवला पेड़ का पूजन कर , माता लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद लिया।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर हर साल कुष्मांड अक्षय आंवला नवमी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा की और मां लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद लिया।
महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे भोजन भी बनाया , इस भोजन को सबसे पहले भगवान विष्णु और महादेव को अर्पित किया । सनातन धर्मग्रंथों से पता चलता है कि लक्ष्मी जी ने सबसे पहले आंवले के पेड़ की पूजा की थी। पेड़ के नीचे भोजन बनाकर उन्होंने भगवान विष्णु और महादेव को खिलाया। तब से हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को कुष्मांड अक्षय आंवला नवमी मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर आंवले के पेड़ की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
इस वर्ष 2026 में यह तिथि 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को आज मनाई गई।
अक्षय आंवला नवमी के दिन महिलाओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र आदि दान किया।
श्रीमती निर्मला जोशी ने कहा कि आंवला नवमी का महत्व
जैसा कि 'अक्षय' नाम से पता चलता है, इस दिन किए गए किसी भी दान या भक्तिपूर्ण कार्य से अनंत फल प्राप्त होते हैं; अर्जित पुण्य न केवल इस जीवन में बल्कि भविष्य के जन्मों में भी व्यक्ति को लाभ पहुंचाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.