ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
दिनांक : 2 नवंबर 2026 स्थान : बचेली, जिला दंतेवाड़ा
सात दिनों तक नाले किनारे पड़ी रही बुजुर्ग महिला, वार्डवासियों ने पहुंचाया अस्पताल
बचेली में सात दिनों तक नाले किनारे पड़ी रही बुजुर्ग महिला, पार्षद सुनील गाईंन और पूर्व पार्षद फिरोज नवाब ने वार्ड वासियो क़े मदद से पहुंचाया अस्पताल
बचेली। नगर के वार्ड क्रमांक 15 में एक बुजुर्ग महिला पिछले छह-सात दिनों से जंगल में नाले के किनारे असहाय अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला बाजार में झाड़ू लगाने का काम करती है।
वह नाले में नहाने के लिए गई थी, लेकिन वापस लौटने की स्थिति में नहीं थी। इसके चलते वह कई दिनों तक नाले के किनारे ही पड़ी रही।
कई दिनों तक महिला के वहां पड़े रहने की जानकारी किसी को नहीं थी। इसी बीच एक वार्डवासी की नजर उस पर पड़ी तो उसने तत्काल वार्ड पार्षद सुनील गाईंन और पूर्व पार्षद फिरोज नवाब को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और वार्ड वासियो क़े मदद से महिला को वहां से उठाकर उपचार के लिए एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया।
एक बुजुर्ग महिला का छह-सात दिनों तक जंगल में नाले किनारे असहाय पड़े रहना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.