ब्रेकिंग
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
स्थान : बचेली, जिला दंतेवाड़ा
बस्तर ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दमखम, 19 पंचायतों के 337 खिलाड़ी मैदान में
बचेली में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, दूरस्थ गांवों के 337 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बचेली के केंद्रीय विद्यालय खेल मैदान में आज दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
राज्य शासन के आयोजन के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के 337 बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भांसी, धुरली, गमावाड़ा, बड़े बचेली, दुगेली सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की है।
प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित कुल 11 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह प्रतियोगिता कल तक जारी रहेगी। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.