Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 16, 2026

बाल दिवस पर मां कल्याणिका विद्यालय में आयोजित हुई "युवा-संसद" मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत।

 बाल दिवस पर मां कल्याणिका विद्यालय में आयोजित हुई "युवा-संसद" मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत।    




 सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।

छ.ग.प्रदेश-मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में बाल-दिवस पर छात्र-छात्राओं के लिए विधिक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस कड़ी में प्राथमिक विभाग के नन्हे मुन्ने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए इंदिरा गार्डन ले जाया गया जहां सभी छात्रों ने सामूहिक रूप से खेलकूद और विविध व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया। 




वही माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विभाग के छात्रों के लिए विद्यालय के अत्याधुनिक हंसवाहिनी प्रेक्षागृह ग्रह में "युवा-संसद" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ।




 कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जीपीएम की अपर कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा अभिषेक झा एवं श्री विनोद कार्की जी रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को लोकतंत्र एवं भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी बताया गया। साथ ही छात्रों को जीवन में हर परिस्थिति में सदैव सकारात्मक विचार और




 उत्साह बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती शैलजा स्वामी ने भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली के अध्ययन के लिए छात्रों को ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही गई।



संस्था की प्रबंध-न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने छात्रों को बाल दिवस की बधाई और अपना शुभाशीष प्रदान किया।

युवा-संसद में लगभग 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया सभी ने पक्ष और विपक्ष के सांकेतिक सांसद के रूप में विविध विषयों पर पूरे उत्साह के साथ अपनी बातें रखी और संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित हुए। छात्रों ने स्पीकर, केंद्रीय मंत्री और नेता प्रतिपक्ष  के रूप में अपनी भूमिका का शानदार निर्वहन किया।

सभी छात्रों ने बाल-दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad