आदिवासी लोक संस्कृति की मनमोहक से सरोबार हुआ बीजापुर,मद्देड बाजा पार्टी ने बाजी मारी।
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के तहत जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
L प्रथम स्थान प्राप्त मद्देड़ बाजा पार्टी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी बीजापुर का प्रतिनिधित्व,
बीजापुर ,,, 11 नवंबर 2026
कलेक्टर विश्वदीप के मार्ग दर्शन शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के अंतर्गत ज़िला स्तरीय आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नवोदय परिसर बीजापुर मै उत्साह पूर्वक एवं संस्कृतिक वातावरण मै सम्पन्न हुआ।
आदिवासी संस्कृति कला एवं परंपराओ के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न विकास खंडों से लोक नर्तक दलों ने अपनी पारंपरिक वेश भूषा ,लोक गीतों,वाद्य यंत्रों, एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्धि, जनजातियों की सांस्कृति की मन मोहन झांकी प्रस्तुति की।
कार्य क्रम में लोक नृत्य दलों की प्रस्तुतियों ने आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति विरासत, जीवन शैली एवं लोक कलाओं की विविधता को जीवंत रूप मै प्रदर्शित किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर आदिवासी संस्कृति रंगों से रंग गया।
*विजेता दलों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित*
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त दलों को 5 हजार रुपए एवं 3 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागी कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए आदिवासी लोक कलाओं एवं संस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने तथा नई पीढी तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया गया।
इस कार्य क्रम में भाजपा अध्यक्ष घासी राम नाग, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संदीप तेलम जी, श्री मन्नालाल ताती, श्री बुद्धरु राम तेलm, एवं कमलेश पैकरा आदि की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में कमलेश पैकरा,बी डी चेलक, श्रीमति सरिता दुवा, एवं अमित गंधरला शामिल रहे।
शहीद वीर नारायण स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के माध्यम से स्थानीय लोक कलाकारों के अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही यह आयोजन जिले की समृद्धि, जन जातीय संस्कृति, परंपरा लोक नृत्य, एवं लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन, तथा संस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.