Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 7, 2021

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा 05 सितम्बर को एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करो रायपुर बूढा तालाब के पास महापंचायत का आयोजन मुख्यमंत्री के 90 दिन के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव को स्थगित किया गया

 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा 05 सितम्बर को एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करो रायपुर बूढा तालाब के पास महापंचायत का आयोजन मुख्यमंत्री के 90 दिन के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव को स्थगित किया गया



➡️ कल की निकाली गई रैली फेडरेशन की आधिकारिक रैली नही

 

➡️ अन्य संघ के स्वयम्भू लोगो ने भीड़ का फायदा उठाया रैली का नेतृत्व करने वाले जाकेश, इदरीश व  सारथी का फेडरेशन से कोई सरोकार नही...



रायपुर :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा 05 सितम्बर को एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करो को लेकर अधिकार पदयात्रा रैली हेतु शासन प्रशासन को सूचना दिया गया था। जिस संबंध में संज्ञान लेते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति की मांग को लेकर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर 3 माह में सार्थक परिणाम देने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात फेडरेशन के सभी जिला के सहायक शिक्षक साथी जो रायपुर आ चुके थे वे सभी बूढा तालाब में एकत्रित होकर वहां पर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित सभी उपस्थित सहायक शिक्षको की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के 90 दिन के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव को स्थगत किया गया और निर्णय लिया गया कि 90 दिनों में मुख्यमंत्री सहायक शिक्षको के लिए सार्थक पहल नहीं करते है तो 6 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने का निर्णय लिया गया।

          ज्ञात हो कि जो रैली निकाला  गया है उसका छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का कोई सरोकार नहीं है। जो फेडरेशन के विरोधी है और वर्तमान में फेडरेशन के सदस्य नहीं है। ऐसे लोगों ने वहां उपस्थित सहायक शिक्षकों को बरगला कर रैली में शामिल किए है। जिन लोगों ने उस रैली का नेतृत्व किया है उन लोगों का पृथक से संघ है । अगर वो जिला प्रशासन द्वारा अपने संघ से अनुमति लेकर रैली किये होंगे उसकी जानकारी नहीं है।

            कल उपस्थित जिला अध्यक्ष द्वय शंकर साहू राजनादगांव, अशोक नाग दंतेवाड़ा,हुलेश चन्द्राकर धमतरी, कृष्ण कुमार वर्मा दुर्ग, दीपक प्रकाश कोंडागांव, ईश्वर चन्द्राकर महासमुन्द, विश्वकांत शर्मा जांजगीर चांपा, अशोक कुमार तिवारी गरियाबंद, टिकेश्वर भोय जशपुर, पुरुषोत्तम झाड़ी बीजापुर, देवराज खुटे बस्तर, कृष्ण राम सरगुजा, विजय साहू सूरजपुर, देवेंद्र देवांगन नारायणपुर, भोला शंकर साहू शक्ति, संजय यादव बलौदाबाजार ,उत्तम सिन्हा कांकेर, उत्तम बघेल सुकमा सहित समस्त जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारियों में सिराज बक्श कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष-अजय गुप्ता, आदित्य गौरव साहू प्रदेश प्रवक्ता, बीपी मेश्राम प्रदेश विधिक सलाहकार, राजेश प्रधान प्रदेश सहसचिव, श्रीमती बनमोती भोई प्रदेश सहसचिव रविप्रकाश लौहसिंह प्रदेश महासचिव कांकेर, श्रीमती प्रेममलता शर्मा सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अन्य संगठन के स्वयं भू नेताओं के द्वारा निकाली गई रैली का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के कोई सरोकार नहीं है बताया है। अन्य संगठन के नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के नाम का दुरुपयोग किया है उसका खंडन किया जाता है।



सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad