Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 30, 2023

खैरागढ़-उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष युवाओ ने किया भाजपा प्रवेश

 खैरागढ़-उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन



जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष युवाओ ने किया भाजपा प्रवेश


खैरागढ़ - खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने *चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो* अभियान के तहत 1101 नए युवाओ को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक के पूर्व विधायक स्व.देवव्रत सिंह के निवास ग्राम उदयपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 8 ग्राम उदयपुर, पद्मावतीपुर, खपरी, कोटरा, बोरई, सुराडबरी, ओड़िया तथा आमाघाटकादा के 125 युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के स्पष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है बता दें कि नवप्रवेशी युवाओ को जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी है बल्कि एक परिवार है जो हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तथा नित नए आयाम स्थापित कर रहा है एवं सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा कार्य कर रही है तथा भाजपा परिवार में सदैव सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है एवं भाजपा देशहित के लिए कार्य करती है श्री सिंह ने कहा कि पिछले एक साल पहले से ही इस क्षेत्र के युवा लगातार मुझसे संपर्क कर रहे हैं तथा कुछ न कुछ माध्यमो से मुलाकात होती रहती है इस क्षेत्र के युवा आज भाजपा में प्रवेश कर रहे है उनकी यह जवाबदारी आज से शुरू हो जाती है कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए सोचे गांव के कमजोर लोगों की मदद करें एवं अपने गाँव के विकास के लिए भाजपा के विचारधारा से सम्मिलित होकर बेहतर कार्य करेंगे इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओ ने भाजपा पार्टी में आज सम्मिलित होकर यह बता दिया है कि युवा अब भाजपा के विचारधारा से प्रभावित हुए है साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल कराएंगे।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा नेता ललित चोपड़ा ने किया इस दौरान छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव,  पूरण जंघेल, अरविंद शर्मा, आंनद सिन्हा, रामकुमार जंघेल, अशोक साहू ,अशोक पाल, नवनीत जैन, दिवाकर सोनी, किरण गुप्ता, शशि देवी जंघेल, आयश सिंह, मिनेश जंघेल, दिवाकर सोनी, अवधराम, कुटेली सरपँच धुर्वे, जैनेंद्र जंघेल, सूर्यकांत वैष्णव, संदीप वैष्णव, विक्रांत चंद्राकर, जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा, रेखचन्द वर्मा, समारू जंघेल, खोरबाहरा साहू, संजय जंघेल, विजय जंघेल, बालमुकुंद जंघेल, वीरेंद्र वर्मा, यादराम साहू, नूतन साहू, मनीष साहू, उमेश धुर्वे, कपिल धुर्वे, भोला जंघेल, परमेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र नेताम, दुलेश्वर जंघेल, मनोहर पटेल, रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad