Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 30, 2023

जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा ग़ांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

 सक्ती


Slug - Pratibha Samman



सक्ती जिले के  जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा ग़ांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा थे. अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने की. विशिष्ठ अतिथि के रूप में जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, डीईओ बीएल खरे, हसौद तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जैजैपुर बीईओ विजय सिदार, घिवरा की सरपंच दुलौरिन बाई भारद्वाज, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चिंताराम कश्यप मौजूद थे. यहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान 16 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया. यहां 12वीं विज्ञान संकाय के लक्ष्मी कश्यप, मानसी कश्यप, रोहणी कश्यप, 12वीं कला संकाय की नेहा, जयश्री, जीवन लाल बर्मन, उत्तम कश्यप, 10वीं के आकाश कश्यप, शुभम कश्यप, विकास कर्ष और 8वीं की यामिनी कश्यप, नीलिमा कश्यप, रागिनी और 5वीं के ओमप्रकाश कश्यप, नीतू , नंदिता कश्यप का सम्मान किया गया. सम्मान मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा.


- इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का जीवन संघर्षशील रहा है. उन्होंने मिसाल पेश की है कि पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए उम्र बाधा नहीं होती. बस, लगन और मेहनत की जरूरत होती है और यही बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के जीवन से सीख मिलती है. विधायक ने कहा कि वे खुद उन्हें व्यक्तिगत तौर पर परिचित थे और उनके सकारात्मक कार्यशैली, पत्रकारिता से वाकिफ थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनका उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए. लक्ष्य को तय करके शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहिए. 


- कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि घिवरा स्कूल में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. शिक्षा को मजबूत करके चौतरफ़ा आगे बढ़ा जा सकता है.  प्रतिभाओं को सम्मान देने का ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए. कलेक्टर ने कहा कि सक्ती जिले में शिक्षा को फोकस करके काम किया जा रहा है और विशेष प्लानिंग से जिले के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से आव्हान किया कि शिक्षा की नींव को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की जरूरत होती है.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad