Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 6, 2024

आईजी ने रेंज के साइबर थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक

 आईजी ने रेंज के साइबर थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक





सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सायबर फ्रॉड पीडितो की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित बिन्दुओ जे. सी. सी. टी., पोर्टल, सायबर टीपलाईन प्रकरणो, एन.सी.आर.पी. पोर्टल,, अकाउंट पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई |इस अवसर पर बिन्दुवार जानकारी की समीक्षा उपरांत सभी सायबर प्रभारीयों को दिये गये विस्तृत निर्देश ।पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सायबर संबंधी प्रकरणो पर प्रभावी कार्यवाही करने के उददेश्य से 05.01.24 को रेन्ज कार्यालय बिलासपुर में श्री अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक के दौरान आशुतोष सिंह पुलिस अधीक्षक, संदीप पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रेन्ज साईबर थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह एवं रेन्ज के समस्त जिले के समस्त सायबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक दौरान आनलाईन सायबर फायनेन्सियल फ्रॉड प्रकरण के अनुसंधान एवं प्रकरणो की त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये, सायबर टीप लाईन प्रकरणो मे जिले के थानो से समन्वय स्थापित कर त्वरित प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने एवं प्रकरणो का अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही एन.सी.आर.पी. पोर्टल एवं सी.सी.डब्ल्यु.सी. पोर्टल से प्राप्त शिकायते जो मुख्यतः नाबालिग बच्चो एवं महिलाओ से संबंधित होती है उपरोक्त प्रकरणो में त्वरित जांच उपरांत जांच रिपोर्ट से संबंधीत थाना प्रभारी एवं पुलिस मुख्यालय तथा पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध बैंक अकाउंट यदि जिले के अपराध से संबंधित हो तो उपरोक्त प्रकरण में अनुसंधान दौरान पोर्टल से प्राप्त जानकारी समावेश कर अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सी. आई. ई.आर. पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल की व्यापक पतासाजी कर मोबाईल बरामद कराने के निर्देश दिये गये है।उपरोक्त निर्देशो का कड़ाई से पालन करने एवं 15 दिवस बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित कर कृत कार्यवाही की समीक्षा की जावेगी |

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad