Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 22, 2025

संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान से जुड़ाव है योग - लुकेश्वरी निषाद स्वस्थ तन, संतुलित मन, श्रेष्ठ विचारों का सार है योग

 संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान से जुड़ाव है योग - लुकेश्वरी निषाद 



स्वस्थ तन, संतुलित मन, श्रेष्ठ विचारों का सार है योग


भूपेन्द्र सिन्हा, गरियाबंद/ छुरा  :- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा प्रांगण पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विकासखंड स्तरीय योगाभ्यास की जिम्मेदारी एससीईआरटी के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक शंकर लाल यदु, भारत स्वाभिमान न्यास जिलाध्यक्ष संतराम कंवर एवं पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा को दी गई थी।




 योगाचार्य शंकर लाल यदु द्वारा वंदना के साथ योग सत्र की शुरुआत की गई। योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा ने ओम की पवित्र ध्वनि द्वारा प्रणव प्राणायाम एवं संगठन मंत्र के साथ योग संगम एवं हरित योग का श्री गणेश किया। सिन्हा द्वारा प्रोटोकॉल अनुसार शिथिलीकरण के अभ्यास ग्रीवाचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, स्कंध संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाले भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, उत्तान मंडूकासन, शशकासन, पेट के बल लेटकर किए जाने वाले भुजंगासन, मकरासन, शलभासन, बालासन, पीठ के बल किए जाने वाले सेतुबंध आसन, पवन मुक्तासन, उत्तान पाद आसन, अर्ध हलासन, पूर्ण हलासन, शवासन का विधि पूर्वक अभ्यास कराया गया। सिन्हा द्वारा आसनों के लाभ, सावधानी को बताया गया। सिन्हा ने अष्टांग योग को परिभाषित करते हुए कहा कि योग सेहत, शक्ति, संतुलन और सफलता की कुंजी है। योग तन, मन और आत्मा को जोड़ता है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर संतराम कंवर ने ऊर्जा शक्ति के विकास के लिए प्राणायाम का अभ्यास कराया। कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ध्यान शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया। कंवर ने कहा कि योग करने से पूर्व, कब करें, कहां करें, कैसे करें, आसनों के लाभ, सावधानी आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञ मार्गदर्शक की देखरेख में ही योग करना चाहिए। विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य लेखराज ध्रुवा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। योग आत्म संतुलन का मार्ग प्रशस्त करता है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद ने कहा कि योग हमें संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान से जोड़ता है। योग, भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। पार्षद सलीम मेमन ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। जब शरीर स्वस्थ होता है तब जीवन के सभी कार्य सार्थक एवं सुखद होता है। भारत स्वाभिमान न्यास जिला संरक्षक, वरिष्ठ संवाददाता यशवंत यादव ने कहा कि योग, स्वस्थ शरीर, संतुलित मन, श्रेष्ठ विचारों का सार है। स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान है। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश चंद्रवंशी ने किया। ईश्वर यदु और मिथलेश सिन्हा ने योगाभ्यास में सहयोग प्रदान किया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, पार्षद बलराज पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. एल. मतावले, महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंदूलाल साहू, उद्यानिकी अधिकारी सुनील साहू, वन मंडल अधिकारी धीरेंद्र साहू, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी मिथलेश ठाकुर, कृषि विशेषज्ञ रोमन लाल ठाकुर, प्राचार्य एन.सी. साहू, के.के. साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, मुरारी राम देवांगन, पोखन साहू, विनोद देवांगन, टीकम मरकाम, निखिल साहू, कयाराम यादव, वीरेंद्र ठाकुर, विकास, जितेंद्र पाटकर, रामाधार यादव, कमलेश्वर सिन्हा, सुभाष निर्मलकर, मनोज ठाकुर, शीतल ध्रुव, शंकर सारडा सहित सैकड़ो नगरवासियों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया। हरित योग की संकल्पना को साकार करने हेतु आदर्श विद्यालय परिसर में फलदार पौधे आम एवं जामुन का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों को पौधा भेंट किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad