Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 26, 2025

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बसना से श्रद्धालुओं श्री काशी विश्वनाथ के लिए शुभ प्रस्थान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बसना से श्रद्धालुओं श्री काशी विश्वनाथ के लिए शुभ प्रस्थान



भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना, 25 अक्टूबर 2025:

आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में आज बसना जनपद क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 46 श्रद्धालु श्री काशीनाथ गंगा मैया के दर्शन के लिए रवाना हुए।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना श्री नरेन्द्र यादव जी ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि —

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित तीर्थ यात्रा योजना श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक आनंद और ऊर्जा का संचार कर रही है।हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और आस्था से जुड़े जनों के लिए यह योजना एक दिव्य अवसर है, जिससे उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।”




उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री काशीनाथ जी का दर्शन हर भारतीय के लिए अद्वितीय भावनात्मक अनुभव है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-शांति, एकता और समृद्धि के लिए प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करने का अनुरोध किया।


कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

हर चेहरे पर आस्था, उमंग और आनंद की झलक थी।

ग्रामवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश की संस्कृति, धर्म और परंपरा को सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।

मुख्य रूप से जनपद सीईओ पीयूष ठाकुर जी, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल जी,महामंत्री दीपक शर्मा जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र साव जी एवं जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad