Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 2, 2025

पीएचसी के शासकीय मद का गबन - धोखाधड़ी करने की आरोपिया जेल दाखिल

 पीएचसी के शासकीय मद का गबन - धोखाधड़ी करने की आरोपिया जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दुर्ग - जननी सुरक्षा योजना एवं जीवनदीप समिति बैंक खाता से लाखों रूपये राशि का गबन एवं धोखाधड़ी करने की आरोपिया को थाना उतई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 01 दिसम्बर को नारायण लाल बंजारे बोरसीभाठा ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह अक्टूबर 2025 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर नरेन्द्र मोलन के द्वारा अनावेदिका किरण भारत सागर (कनिष्ठ सचिवीय सहायक) के विरूद्ध वित्तीय एवं लेखा संबंधी अनियमितता के संबध में पत्र खण्ड चिकित्सा अधिकारी , सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र , निकुम जिला दुर्ग को प्राप्त होने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम द्वारा जांच समिति गठन किया गया। जांच समिति द्वारा जांच रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के जीवनदीप समिति एवं जननी सुरक्षा योजना के शासकीय खातों में 2606057.64 रूपये राशि का अनियमित्त आहरण कर कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) श्रीमती किरण भारत सागर द्वारा अपने स्वयं के बैंक खाता एवं परिचितों के नाम पर अंतरण किया गया है , जिसका सत्यापन बैंक से प्राप्त खाता स्टेटमेंट के आधार पर किया गया। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 484/2025 घारा 316(5) , 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपिया कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) श्रीमती किरण भारत सागर का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के शासकीय मद से गबन एवं धोखाधड़ी किये गये राशि को 04 लाख रूपये बजाज फायनेंस , 05 लाख रूपये नावी फायनेंस , 01 लाख रूपये यूनिटी बैंक , 01 लाख 40 हजार रूपये मनी व्यू लोन कंपनी , 60 हजार रूपये ग्रामीण कूट बैंक , 70 हजार रूपये श्रीराम फायनेंस , 40 हजार रूपये सिम्स प्रायवेट कंपनी में अपने लिये गये ऋण में जमा करना बतायी। इसी प्रकार उक्त राशि से 01 वाहन मोटर सायकल टीव्हीएस को क्रय करना तथा 2,88,000 रूपये जननी सुरक्षा योजना एवं जीवनदीप समिति में जमा करना बतायी। आरोपिया श्रीमती किरण भारत सागर के द्वारा पेश करने पर बैंक ऑफ इंडिया के खाता का पासबुक , चेकबुक एवं पेनकार्ड , ओप्पो एएसप्रो मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से उतई पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव , सउनि सुरेश पाण्डेय , आरक्षक राजीव दुबे , महेश यादव , महिला आरक्षक रीना तिवारी , मंजू ठाकुर , पूजा सोनकर की उल्लेखनीय भूमिका रही है।


गिरफ्तार आरोपिया -


किरण भारत सागर उम्र 39 वर्ष निवासी - राजीव नगर दुर्ग , थाना - कोतवाली दुर्ग , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad