Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 10, 2026

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार को घेरा, सदन में उठाया जन शिकायतों का मुद्दा

 बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार को घेरा, सदन में उठाया जन शिकायतों का मुद्दा



बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को सदन में मजबूती के साथ उठाया। विधायक ने जन शिकायतों के समयबद्ध निवारण को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी और यह सवाल उठाया कि आखिर जनता की शिकायतों के समाधान में देरी क्यों हो रही है।


विधायक कविता प्राण लहरे ने मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए पूछा कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल कितनी जन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनमें से कितनी शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है और कितनी शिकायतें अब भी लंबित हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी के क्या कारण हैं और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई है।


उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या जन शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के लिए कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन व्यवस्था लागू की गई है, जैसे कि जन शिकायत पोर्टल या हेल्पलाइन, ताकि आम जनता को अपनी समस्या दर्ज कराने और उसका समाधान प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भविष्य में जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों से कुल 1042 जन शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1033 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 09 शिकायतें अभी भी लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ शिकायतें तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण लंबित हैं और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जन शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा जन शिकायत निवारण विभाग के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल – जनशिकायत.cg.nic.in संचालित किया जा रहा है, जहाँ नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा शासन स्तर से समय-समय सभी विभागों और जिलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर उसकी जानकारी संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करें।


विधानसभा में यह मुद्दा उठाकर विधायक कविता प्राण लहरे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे लगातार सदन में क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं और जनता की आवाज को मजबूती से सामने रख रही हैं।


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक कविता प्राण लहरे की सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याएँ विधानसभा तक पहुँच रही हैं। जनता को उम्मीद है कि विधायक की इस पहल से लंबित शिकायतों का जल्द समाधान होगा और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही भी तय होगी।


बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जन समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाना ही एक जनप्रतिनिधि की सच्ची पहचान है, और विधायक कविता प्राण लहरे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad