मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया श्रीमती जमुना यादव द्वारा गत माह दिनांक 28 मार्च को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थिया का पति गणेश यादव कालिका पान ठेला में कार्यरत हैं। गत माह 26 मार्च को प्रातः लगभग साढ़े दस बजे आरोपी इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू पान ठेला पर आकर गणेश यादव से विवाद करने लगा। मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट कर जोर से धक्का दिया , जिससे गणेश यादव जमीन पर गिर गये और उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई। घटना के बाद पान ठेला संचालक कालिका कश्यप द्वारा घायल को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया , जहां से बेहतर उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया। वर्तमान में घायल को बिलासपुर स्थित नोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनका उपचार जारी है तथा वे कोमा की स्थिति में हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 296 , 115(2) , 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चिकित्सकीय रिपोर्ट प्राप्त होने पर चोट की प्रकृति गंभीर एवं जानलेवा पाये जाने से प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। टीम द्वारा आरोपी को हुलिया के आधार पर पकड़कर थाना लाया गया , जहां उसने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू पिता सालिक राम पाण्डेय उम्र 50 वर्ष निवासी - कृष्णा नगर जूना बिलासपुर , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.