तेलीबांधा तालाब हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारे गौरव का प्रतीक है : कर्मा सेना अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने रायपुर नगर निगम व छत्तीसगढ़ शासन से विशेष मांग किया है उन्होंने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा तेलीबांधा तालाब का इतिहास तैलिक वंशी साहू समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक योगदान से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसी पावन स्थल पर साहू समाज द्वारा प्रतिवर्ष हरेली उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों समाजजन सम्मिलित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाते हैं।
तुषार साहू ने कहा हर्ष का विषय है कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्व में "भक्त माता कर्मा चौक" एवं तेलीबांधा तालाब परिसर में भक्त माता कर्मा जी की प्रतिमा स्थापना की मांग समाज की ओर से प्रमुखता से रखी जा चुकी है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन भी प्रदान किया गया था।
तुषार साहू ने आगे कहा
भक्त माता कर्मा त्याग, तपस्या, सेवा, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता की प्रेरणा हैं। इसलिए हमारी छत्तीसगढ़ शासन व नगर निगम रायपुर से विनम्र मांग है कि तेलीबांधा तालाब जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल पर भक्त माता कर्मा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर तैलिक वंशी साहू समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.